Home » Business idea for Dealership 2-10 लाख में बने कम्पनी डीलर

Business idea for Dealership 2-10 लाख में बने कम्पनी डीलर

अगर बड़ी कंपनियों या पॉपुलर ब्रांड के साथ नया Business शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपके पास बेहतर मौका है। आप 2 से 10 लाख रुपए खर्च कर इन कंपनियों की डीलरशिप ले सकते हैं या डिस्ट्रीब्यूटर बन सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए आपके पास 500 से 100 वर्गफुट स्पेस होनी चाहिए। डीलरशिप देने वाली कंपनियों या ब्रांड में रेडीमेट गारमेंट से लेकर जैसे बिजनेस हैं। डीलरशिप या डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने वाली कंपनियों के अनुसार 1 से 1.5 साल में आप अपना वर्किंग कैपिटल निकाल सकते हैं। वहीं आपको हर महीने अच्छी इनकम होगी। वर्किंग कैपिटल निकलने के बाद हर माह एक लाख रुपए तक की इनकम कर सकते हैं।

Business with these Companies:-

1. सियाराम ( Business with Siyaram )

सियाराम जानी-मानी टेक्सटाइल कंपनी है और इसके 80 हजार सेल्स नेटवर्क हैं।
कटेगिरी: रेडीमेड गारमेंट
स्पेस: 500 से 600 वर्गफुट
निवेश: 10 से 20 लाख रुपए
फ्रेंचाइजी फीस: 1-2 लाख
सालाना रिटर्न: 25 से 35 फीसदी
रॉयल्टी एंड कमिशन: कुछ नहीं

कैसे करें आवेदन
फ्रेंचाइजी इंडिया की वेबसाइट www.franchiseindia.com पर जाएं।
फिर सियाराम सिल्क मिल्स लिमिटेड सर्च करें। जो नया पेज खुलेगा, उसमें एक ओर आवेदन करने के लिए लिंक दिया होगा। लिंक में नाम, एड्रेस, मोबाइल, सिटी और स्टेट का नाम लिखकर और सभी जरूरी प्रॉसेस पूरी कर सबमिट करें। आपको अपने लोकेशन की जानकारी देनी होगी कि स्टोर कहां खोलेंगे।

2. शॉप इंडिया टेलीशॉपिंग ( Business with Shop india teleshopping )

कटेगिरी: टेलिशॉपिंग कंपनी
स्पेस: 100-250 वर्गफुट
निवेश: 2 लाख रुपए तक
रॉयल्टी व कमिशन: 25 फीसदी
मार्जिन: 25 फसदी
शॉप इंडिया टेलिशॉपिंग एक अेलिशॉपिंग कंपनी है और इसके जरिए हेल्थकेयर रिसर्च प्रोडक्ट अफोर्डेबल कीमतों पर सेल किए जाते हैं। देश में आज इस कंपनी के सेंकड़ों कॉलसेंटर हैं। कंपनी देश भर में अपने विस्तार योजना के तहत नए डीलर बना रही है।

कैसे करें आवेदन
फ्रेंचाइजी इंडिया की वेबसाइट www.franchiseindia.com पर जाएं।
फिर शॉप इंडिया टेलिशॉपिंग सर्च करें। जो नया पेज खुलेगा, उसमें एक ओर आवेदन करने के लिए लिंक दिया होगा। लिंक में नाम, एड्रेस, मोबाइल, सिटी और स्टेट का नाम लिखकर और सभी जरूरी प्रॉसेस पूरी कर सबमिट करें। आपको अपने लोकेशन की जानकारी देनी होगी कि स्टोर कहां खोलेंगे।

3. एग्रो स्मार्टी ( Business with Agro Smarti )

एग्रो स्मार्टी बेंगलुरू की कंपनी है जो ऑर्गेनिक प्रोडक्ट बनाती है।
कटेगिरी: ऑर्गेनिक प्रोडक्ट
स्पेस: 300 वर्गफुट
निवेश: 5 से 10 लाख रुपए
फ्रेंचाइजी फीस: कुछ नहीं
रॉयल्टी एंड कमिशन: कुछ नहीं

कैसे करें आवेदन
इसके लिए आपको www.franchiseindia.com पर जाकर एग्रो स्मार्टी सर्च करना होगा। नए पेज पर आवेदनक के लिए लिंक मिलेगा। उसमें नाम, एड्रेस, मोबाइल, सिटी और स्टेट का नाम लिखकर सबमिट करें। आपको अपने लोकेशन की जानकारी देनी होगी कि स्टोर कहां खोलेंगे।

Hindi Advice

लेखक: अभिषेक चौरसिया

Hindi Advice के संस्थापक। Aadhaar, CSC, AEPS, Fino Payment Bank और Banking से जुड़ी जानकारी आसान हिंदी में लिखते हैं। जानकारी आधिकारिक स्रोतों पर आधारित होती है और समय-समय पर अपडेट की जाती है।

2 thoughts on “Business idea for Dealership 2-10 लाख में बने कम्पनी डीलर”

Leave a Comment