मुफ़्त Online Tools – PVC Print और IFSC Code Finder

Hindi Advice के मुफ़्त Online Tools एक ही जगह: Aadhaar, PAN और Voter ID PVC Print और बैंक IFSC Code Finder। इनके लिए न रजिस्ट्रेशन चाहिए, न कोई ऐप डाउनलोड करना है। सीधे ब्राउज़र में खोलिए और काम पूरा कीजिए।

इन टूल की खासियत

  • ब्राउज़र में ही चलते हैं, कोई ऐप या सॉफ़्टवेयर इंस्टॉल नहीं करना।
  • PVC Print टूल में आपकी PDF हमारे सर्वर पर अपलोड नहीं होती।
  • मोबाइल और कंप्यूटर, दोनों पर आसानी से काम करते हैं।
  • CSC संचालक, साइबर कैफ़े और आम लोग, सभी के काम के लिए बनाए गए हैं।

किस टूल का इस्तेमाल कब करें?

अगर आपके पास e-Aadhaar, e-PAN या e-EPIC की PDF है और उसे कार्ड के नाप में प्रिंट करना है, तो संबंधित PVC Print टूल चुनिए। किसी को NEFT, RTGS या IMPS से पैसे भेजने के लिए बैंक शाखा का IFSC कोड चाहिए, तो IFSC Code Finder खोलिए। Aadhaar से जुड़े सॉफ़्टवेयर के लिए Aadhaar Software Download पेज देखिए और AEPS की जानकारी के लिए AEPS की पूरी गाइड पढ़िए।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या ये सभी टूल मुफ़्त हैं?

IFSC Code Finder पूरी तरह मुफ़्त है। PVC Print टूल में रोज़ कुछ प्रिंट मुफ़्त हैं, इसकी जानकारी हर टूल के पेज पर दी गई है।

क्या मेरी PDF या जानकारी सर्वर पर जाती है?

PVC Print टूल में आपकी PDF आपके ब्राउज़र में ही प्रोसेस होती है, हमारे सर्वर पर अपलोड नहीं होती। IFSC Code Finder में आपकी कोई निजी जानकारी नहीं ली जाती।

क्या इन टूल के लिए रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है?

नहीं, इन्हें इस्तेमाल करने के लिए अलग से रजिस्ट्रेशन या लॉगिन की ज़रूरत नहीं है।

क्या ये टूल आधिकारिक UIDAI या सरकारी टूल हैं?

नहीं। Hindi Advice एक स्वतंत्र जानकारी वेबसाइट है और इसका UIDAI, CSC या किसी सरकारी विभाग से कोई संबंध नहीं है। आधिकारिक काम के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट देखें।

Hindi Advice एक स्वतंत्र जानकारी वेबसाइट है। इसका UIDAI, CSC, बैंक या किसी सरकारी विभाग से कोई संबंध नहीं है।