Aadhaar PVC Print – e-Aadhaar PDF से PVC कार्ड प्रिंट करें
अपनी e-Aadhaar PDF चुनिए और आगे-पीछे का कार्ड A4 प्रिंट शीट में पाइए। रोज़ 3 प्रिंट बिल्कुल फ्री। फ़ाइल कहीं अपलोड नहीं होती, सब कुछ आपके ब्राउज़र में होता है।
Upload Aadhaar PDF
e-Aadhaar PDF का पासवर्ड: नाम के पहले 4 अक्षर (CAPITAL) + जन्म वर्ष
Select Card Type
Card Settings
✂ Crop Adjust (पोज़िशन ठीक करें)
Final Print Preview
🔒 फ़ाइल सर्वर पर अपलोड नहीं होती, सब कुछ आपके ब्राउज़र में होता है। यह टूल सिर्फ़ आपकी अपनी e-Aadhaar PDF का हिस्सा काटकर प्रिंट के लिए सजाता है और जानकारी नहीं बदलता। सिर्फ़ ग्राहक की अनुमति से उसके अपने दस्तावेज़ का इस्तेमाल करें। Color 5th, Color 4th और Child वाले विकल्प सिर्फ़ पृष्ठभूमि का रंग हैं। इनमें UIDAI के आधिकारिक PVC कार्ड की सुरक्षा सुविधाएँ (होलोग्राम, घोस्ट इमेज, माइक्रोटेक्स्ट) नहीं होतीं, इसलिए इसे आधिकारिक UIDAI PVC कार्ड बताकर न दें। UIDAI की चेतावनी है कि खुले बाज़ार में छपे PVC कार्ड आधिकारिक कार्ड जैसे सुरक्षित नहीं होते, यह ग्राहक को बता दें। Hindi Advice, UIDAI या किसी सरकारी संस्था से जुड़ा नहीं है।
Aadhaar PVC Print क्या है?
Aadhaar PVC Print एक मुफ़्त ऑनलाइन टूल है, जो आपकी e-Aadhaar PDF में से कार्ड वाला आगे और पीछे का हिस्सा अपने आप काटकर A4 शीट पर सही नाप (85.6 × 54 mm) में सजा देता है। इसके बाद आप उसे अपने प्रिंटर से PVC शीट या कार्ड पर प्रिंट कर सकते हैं। CSC संचालक और साइबर कैफ़े वाले इसे रोज़ के काम में इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि हर बार हाथ से कटिंग और नाप ठीक नहीं करनी पड़ती।
e-Aadhaar PDF से PVC कार्ड प्रिंट कैसे करें?
- UIDAI की साइट (myaadhaar.uidai.gov.in) से अपनी e-Aadhaar PDF डाउनलोड करें।
- ऊपर “Upload PDF / Image” दबाकर PDF चुनें और पासवर्ड डालें।
- “Select Card Type” और “Card Settings” से कार्ड की पृष्ठभूमि, बॉर्डर और Brightness चुनें। कट ग़लत लगे तो “Crop Adjust” खोलकर ठीक करें।
- प्रिव्यू में आगे और पीछे का कार्ड देखें, फिर “A4 PDF” दबाएँ।
- PDF को प्रिंटर में 100% साइज़ (Actual size) पर प्रिंट करें। “Fit to page” बंद रखें, वरना कार्ड का नाप बदल जाएगा।
e-Aadhaar PDF का पासवर्ड क्या होता है?
e-Aadhaar PDF का पासवर्ड आपके नाम के पहले 4 अक्षर (अंग्रेज़ी में CAPITAL) और जन्म के वर्ष (YYYY) से बनता है। जैसे नाम RAJESH और जन्म वर्ष 1990 हो तो पासवर्ड RAJE1990 होगा।
आधिकारिक UIDAI PVC कार्ड और घर पर प्रिंट में फ़र्क
UIDAI से मँगवाए गए आधिकारिक PVC कार्ड में QR कोड, होलोग्राम, माइक्रोटेक्स्ट और घोस्ट इमेज जैसी सुरक्षा सुविधाएँ होती हैं। यह टूल ऐसी कोई सुरक्षा सुविधा नहीं बनाता, यह सिर्फ़ आपकी e-Aadhaar के कार्ड वाले हिस्से को प्रिंट के लिए सजाता है। आधिकारिक PVC कार्ड चाहिए तो myaadhaar.uidai.gov.in पर “Order Aadhaar PVC Card” से ऑर्डर करें। शुल्क UIDAI की साइट पर देख लें, क्योंकि वह बदलता रहता है। इस टूल से बना प्रिंट आधिकारिक UIDAI PVC कार्ड बताकर किसी को न दें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या Aadhaar PVC Print टूल फ्री है?
हाँ, रोज़ 3 प्रिंट फ्री हैं। उसके बाद ज़्यादा प्रिंट चाहिए तो छोटे पैक Razorpay से (UPI, कार्ड, नेट बैंकिंग) खरीद सकते हैं।
एक प्रिंट कैसे गिना जाता है?
एक A4 PDF डाउनलोड 1 प्रिंट गिना जाता है। Front PNG और Back PNG का हर डाउनलोड भी 1 प्रिंट गिना जाता है।
क्या मेरी आधार PDF सर्वर पर अपलोड होती है?
नहीं। PDF खोलना, कार्ड काटना और PDF बनाना, सब आपके ब्राउज़र में होता है। फ़ाइल हमारे सर्वर पर नहीं जाती।
PDF का पासवर्ड भूल गया तो क्या करें?
पासवर्ड नाम के पहले 4 अक्षर (CAPITAL) और जन्म वर्ष से बनता है। फिर भी न खुले तो UIDAI की साइट से e-Aadhaar दोबारा डाउनलोड करें।
कौन सा प्रिंटर चाहिए?
PDF साधारण A4 है, इसलिए आपका प्रिंटर जिस PVC शीट या कार्ड पर प्रिंट करता है, उसी पर प्रिंट करें। पहले साधारण कागज़ पर एक बार प्रिंट करके नाप जाँच लें।
क्या यह आधिकारिक PVC आधार कार्ड है?
नहीं। यह सिर्फ़ प्रिंट के लिए कार्ड का लेआउट बनाने वाला टूल है। आधिकारिक कार्ड सिर्फ़ UIDAI से मँगवाया जा सकता है।
संबंधित गाइड
- Aadhaar से जुड़ी सभी पोस्ट
- Aadhaar Software (ECMP / UC) Download – सभी Version
- Morpho Device Error 720 और 999 का समाधान
- KYC क्या है और इसका Full Form
अंतिम अपडेट: अक्तूबर 2026 · लेखक: Abhishek Chaurasia