Home » Aadhaar Card Document List 2026: आधार के लिए मान्य दस्तावेज़ों की नई सूची (UIDAI)

Aadhaar Card Document List 2026: आधार के लिए मान्य दस्तावेज़ों की नई सूची (UIDAI)

Aadhaar Card Document List (आधार कार्ड के लिए मान्य दस्तावेज़ों की सूची) UIDAI ने 6 मई 2026 को “Aadhaar (Enrolment and Update) First Amendment Regulations, 2026” से बदल दी है। नई सूची में e-Ration Card, e-Voter ID, Pension Payment Order जैसे दस्तावेज़ शामिल हैं, साथ ही बैंक पासबुक, शादी का प्रमाणपत्र, Divorce Decree और Insurance Policy भी मान्य हैं, और बच्चों के आधार के नियम भी बदले हैं। इस पोस्ट में नया आधार बनवाने (Enrolment) और आधार में सुधार (Update) के लिए उम्र के हिसाब से पूरी सूची दी गई है, साथ में यह भी कि कौन-सा दस्तावेज़ पहचान, पता, रिश्ते या जन्मतिथि में से किसके लिए चलेगा।

Aadhaar Card Document List 2026 at a Glance

ParticularsDetails
नियमAadhaar (Enrolment and Update) First Amendment Regulations, 2026
अधिसूचना की तारीख़6 मई 2026 (UIDAI, F. No. HQ-16021/2/2021-EU-II-HQ)
क्या बदलाSchedule II (मान्य दस्तावेज़ों की सूची) पूरी नई
सूची के भागList I (5 साल से कम), List II (5 से 18 साल), List III (18+ नया आधार), List IV (किसी भी उम्र में Update)
नया आधार बनवाने का शुल्कमुफ़्त
Demographic Update शुल्क₹75 (नाम, पता, जन्मतिथि आदि)
आधिकारिक सूचीUIDAI List of Supporting Documents (PDF)

PoI, PoA, PoR और DoB का मतलब

  • PoI (Proof of Identity): पहचान का प्रमाण। इस दस्तावेज़ में कम से कम आपका नाम और फ़ोटो होना ज़रूरी है।
  • PoA (Proof of Address): पते का प्रमाण।
  • PoR (Proof of Relationship): रिश्ते का प्रमाण। इसमें आपका और परिवार के मुखिया (Head of Family) दोनों का नाम होना चाहिए।
  • DoB / PDB (Proof of Date of Birth): जन्मतिथि का प्रमाण।

Document Rules: कौन-सा दस्तावेज़ मान्य होगा?

UIDAI के नियम के अनुसार कोई भी दस्तावेज़ तभी माना जाएगा जब:

  • दस्तावेज़ वैध (Valid) हो, यानी उसकी तारीख़ ख़त्म न हुई हो।
  • दस्तावेज़ उसी व्यक्ति के नाम पर हो जिसका आधार बन रहा है।
  • उसकी जानकारी जारी करने वाले विभाग से जाँची जा सके।
  • जारी करने वाले विभाग ने उसे प्रमाण के लिए अमान्य घोषित न किया हो।
  • PoI, PoR और DoB दस्तावेज़ों में नाम और जन्मतिथि एक जैसी हो।
  • आधार में नाम ठीक वैसा ही लिखा जाता है जैसा दस्तावेज़ में है, अपनी तरफ़ से कुछ जोड़ा नहीं जाता।

Aadhaar Card Document List for Adults (18 साल और उससे ऊपर)

Aadhaar Card Document List के List III में वयस्कों के नए आधार के लिए ये दस्तावेज़ मान्य हैं। ✔ का मतलब है कि वह दस्तावेज़ उस काम के लिए चलेगा।

दस्तावेज़PoIPoADoB
Indian Passport (वैध)✔✔✔
Ration / PDS Photo Card या e-Ration Card✔✔✗
Voter ID या e-Voter ID (ऑनलाइन सत्यापन के साथ)✔✔✗
Driving Licence✔✗✗
सरकारी / PSU कर्मचारी का Service Photo ID✔✔✔
Pensioner / Freedom Fighter Photo ID या Pension Payment Order✔✔✔
CGHS / ECHS / ESIC / Medi-claim Card✔✗✗
MGNREGA / NREGS Job Card + राज्य का Domicile Certificate✔✔✗
SC / ST / OBC Certificate✔✔✗
मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय की Marksheet या Certificate✔✗✔
Transgender / Third Gender पहचान पत्र या प्रमाणपत्र✔✔✔
Birth Certificate (जन्म प्रमाणपत्र)✗✗✔
बिजली / पानी / गैस / लैंडलाइन, पोस्टपेड मोबाइल या ब्रॉडबैंड बिल (3 महीने से पुराना नहीं)✗✔✗
रजिस्टर्ड Sale Deed / Gift Deed, या Rent / Lease Agreement✗✔✗
सरकारी आवास का Allotment Letter (1 साल से पुराना नहीं)✗✔✗
Life या Medical Insurance Policy (जारी होने से 1 साल तक)✗✔✗
UIDAI फ़ॉर्मेट में MP / MLA / MLC / पार्षद, Group A या Group B राजपत्रित अधिकारी, तहसीलदार, EPFO अधिकारी, ग्राम पंचायत प्रमुख / मुखिया या शिक्षण संस्थान प्रमुख का प्रमाणपत्र✗✔✗
Prisoner Induction Document (हस्ताक्षर और मुहर के साथ)✔✔✗

Aadhaar Card Document List for Children (5 से 18 साल)

5 से 18 साल के बच्चों (List II) के लिए Head of Family (HoF) के आधार पर नामांकन को प्राथमिकता दी जाती है। HoF या रिश्ते का प्रमाण न हो, तो दस्तावेज़ों के आधार पर नामांकन होता है।

दस्तावेज़PoIPoAPoRDoB
Birth Certificate✗✗✔✔
Indian Passport✔✔✔✔
राज्य सरकार का Domicile Certificate✔✔✔✗
SC / ST / OBC Certificate✔✔✔✗
Legal Guardianship दस्तावेज़✗✗✔✗
Transgender / Third Gender पहचान पत्र या प्रमाणपत्र✔✔✔✔

Aadhaar Card Document List for Children Below 5 Years

5 साल से कम उम्र के बच्चों (List I) का आधार अब Head of Family (HoF) के ज़रिए ही बनता है (Child Care Institution के बच्चे और विदेशी नागरिक अपवाद हैं)। इसके लिए:

  • Birth Certificate (जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के तहत) — रिश्ते और जन्मतिथि दोनों का प्रमाण।
  • या Indian Passport (केवल NRI बच्चों के लिए) — रिश्ते और जन्मतिथि दोनों का प्रमाण।
  • या Legal Guardianship दस्तावेज़ — केवल रिश्ते का प्रमाण।

Head of Family (HoF) से आधार के नियम

  • HoF (माता, पिता या कानूनी अभिभावक) का अपना वैध आधार होना ज़रूरी है।
  • माता-पिता दोनों के आधार नंबर चाहिए। बच्चा सिर्फ़ एक अभिभावक के साथ रहता हो तो केवल उसी का।
  • अभिभावक का बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण अनिवार्य है।
  • बच्चे का पता HoF के आधार से लिया जाता है।

Aadhaar Card Document List for Update (किसी भी उम्र के लिए)

आधार में नाम, पता, जन्मतिथि या रिश्ते की जानकारी बदलने (List IV) के लिए मान्य दस्तावेज़:

दस्तावेज़PoIPoAPoRDoB
Indian Passport✔✔✔✔
Ration / PDS Photo Card या e-Ration Card✔✔✔✗
Voter ID या e-Voter ID✔✔✗✗
Driving Licence✔✗✗✗
Service Photo ID✔✔✗✔
Pensioner Photo ID या Pension Payment Order✔✔✔✔
Kisan Photo Passbook✔✔✗✗
MGNREGA Job Card + Domicile Certificate✔✔✔✗
Marriage Certificate (बिना फ़ोटो वाले के साथ पुराने नाम का PoI भी)✔✔✔✗
Divorce Decree✔✗✗✗
SC / ST / OBC Certificate✔✔✔✗
Marksheet / Certificate (मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय)✔✗✔✔
Bank Passbook (नाम, फ़ोटो और बैंक की मुहर के साथ)✗✔✗✗
बैंक / क्रेडिट कार्ड / पोस्ट ऑफ़िस Account Statement (3 महीने से पुराना नहीं)✗✔✗✗
Gazette Notification (पहला नाम या पूरा नाम बदलने के लिए)✔✗✗✗
बिजली / पानी / गैस / फ़ोन बिल (3 महीने से पुराना नहीं)✗✔✗✗
Property Tax Receipt (1 साल से पुराना नहीं)✗✔✗✗
Birth Certificate✗✗✔✔
परिवार के सदस्य का Self-declaration (केवल उनका पता लेने के लिए)✗✗✔✗

ऊपर बताए गए Sale/Gift Deed, Rent Agreement, Allotment Letter, Insurance Policy और UIDAI फ़ॉर्मेट वाले प्रमाणपत्र Update में भी पते (PoA) के लिए चलते हैं। जिसके पास पते का कोई दस्तावेज़ नहीं है, वह Head of Family के ज़रिए भी पता बदलवा सकता है।

Aadhaar Card Document List for DOB Update

  • 18 साल से कम उम्र (भारत निवासी): केवल Birth Certificate। NRI बच्चों के लिए Birth Certificate या Indian Passport।
  • 18 साल और उससे ऊपर: Passport, Service Photo ID, Pension Payment Order, Marksheet/Certificate, Transgender प्रमाणपत्र या Birth Certificate।
  • पहले Birth Certificate दिया था, तो उसी Birth Registration Number वाला सुधरा हुआ Birth Certificate ही चलेगा।
  • शादी के बाद नाम बदलने वाली महिलाएँ शादी से पहले के DoB दस्तावेज़, नाम बदलने के प्रमाण के साथ दे सकती हैं।

जन्मतिथि कितनी बार बदल सकते हैं और लिमिट ख़त्म होने पर क्या करें, यह हमारी पोस्ट Aadhaar Update Limit: नाम, DOB, Gender कितनी बार बदल सकते हैं में विस्तार से है। नाम बदलने की नई SOP के लिए Aadhaar Name Change New Rule पढ़ें।

Aadhaar Card Document List for Foreign Nationals (विदेशी नागरिक)

श्रेणीदस्तावेज़आधार की वैधता
OCI Card Holderवैध विदेशी पासपोर्ट + OCI Card10 साल
Nepal / Bhutan के नागरिकपासपोर्ट, या एक ही पते वाले दो दस्तावेज़10 साल
Long Term Visa (LTV) धारकवैध LTVLTV की वैधता तक
अन्य विदेशी नागरिकवैध पासपोर्ट + वैध वीज़ावीज़ा / FRRO परमिट की वैधता तक

OCI, Nepal/Bhutan और सामान्य वीज़ा वाले विदेशी नागरिकों को पते के लिए List III का कोई PoA दस्तावेज़ देना होता है; LTV या FRRO परमिट अपने आप में पते का प्रमाण है।

Aadhaar Kendra पर क्या लेकर जाएँ? (Checklist)

  • सभी दस्तावेज़ मूल (Original) लेकर जाएँ, ऑपरेटर स्कैन करके लौटा देगा।
  • बिल, बैंक स्टेटमेंट जैसे दस्तावेज़ 3 महीने से पुराने न हों।
  • बच्चे के आधार के लिए माता-पिता दोनों का आधार और Birth Certificate साथ रखें।
  • सभी दस्तावेज़ों में नाम की स्पेलिंग और जन्मतिथि एक जैसी हो, नहीं तो अपडेट रद्द हो सकता है।
  • शुल्क: Demographic Update ₹75, Biometric Update ₹125, नया आधार मुफ़्त। 5-7 और 15-17 साल की उम्र में बच्चों का अनिवार्य Biometric Update मुफ़्त है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Aadhaar Card Document List में नया आधार बनवाने के लिए कौन-से दस्तावेज़ हैं?

18 साल से ऊपर के व्यक्ति को एक पहचान प्रमाण (PoI) और एक पते का प्रमाण (PoA) चाहिए, जैसे Voter ID, e-Ration Card या Passport। Passport, Ration Card और Voter ID पहचान और पते दोनों के लिए चलते हैं।

क्या बैंक पासबुक से आधार में पता बदल सकते हैं?

हाँ। नाम, फ़ोटो और बैंक की मुहर वाली पासबुक, या 3 महीने के अंदर का बैंक स्टेटमेंट, पते के प्रमाण के रूप में चलता है।

क्या PAN Card आधार के लिए मान्य है?

UIDAI की नई सूची (Schedule II, 2026) में PAN Card शामिल नहीं है।

5 साल से कम बच्चे का आधार कैसे बनेगा?

माता-पिता या अभिभावक (Head of Family) के आधार के ज़रिए, बच्चे के Birth Certificate के साथ। अभिभावक का बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण ज़रूरी है।

आधार में जन्मतिथि सुधार के लिए कौन-सा दस्तावेज़ चलेगा?

18 साल से कम के लिए केवल Birth Certificate (NRI बच्चों के लिए Indian Passport भी)। वयस्कों के लिए Passport, Marksheet, Service Photo ID, Pension Payment Order या Birth Certificate।

नोट: यह Aadhaar Card Document List, UIDAI की 6 मई 2026 की अधिसूचना पर आधारित है। आधार केंद्र जाने से पहले UIDAI की वेबसाइट पर नवीनतम सूची ज़रूर देखें।

Hindi Advice

लेखक: अभिषेक चौरसिया

Hindi Advice के संस्थापक। Aadhaar, CSC, AEPS, Fino Payment Bank और Banking से जुड़ी जानकारी आसान हिंदी में लिखते हैं। जानकारी आधिकारिक स्रोतों पर आधारित होती है और समय-समय पर अपडेट की जाती है।

Leave a Comment