Home » Punjab National Bank CSP देने वाले कंपनी का नाम 2026

Punjab National Bank CSP देने वाले कंपनी का नाम 2026

अगर आप पंजाब नेशनल बैंक का CSP खोलना चाहते हैं, तो इस पोस्ट में PNB CSP देने वाली कंपनी के नाम और आवेदन की जानकारी दी गई है।

Punjab National Bank CSP अगर आप लेना चाहते हैं तो मैं आपको इस पोस्ट में टॉप कंपनी का नाम बताऊंगा जिससे आप लोग कांटेक्ट करके ग्राहक सेवा केंद्र CSP ले सकते हैं, बैंकिंग का कार्य कर सकते हैं | CSP का फुल फॉर्म customer service point होता है जिसका मतलब होता हैमिनी बैंक मतलब बड़ा बैंक का छोटा रूप | जहां पर आप लोग बैंकिंग का सभी कार्य कर सकते हैं जैसे की खाता खोलना,पैसा निकासी, पैसा जमा, मनी ट्रांसफर सोशल स्कीम इत्यादि|

Fino Payment Bank CSP कैसे खोलें और उसके फायदे |

PNB CSP Provider Company List

PNB Bank का ग्राहक सेवा केंद्र देने वाले कंपनी का नाम निम्नलिखित |

S.No.Name of CBC
1Sanjivani Vikas Foundation
2CSC e Governance Services Pvt Ltd
3Save Solution Pvt Ltd
4Relisec Consultancy Services Pvt Ltd
5Integra Micro Systems Pvt Ltd
6Santosh Finlease Pvt Ltd
7NICT Technologies Pvt Ltd
8Vision India Software Exports Ltd
9Vakrangee Limited
10UP Industrial Consultant Ltd (UPICON)
11Synapse Solutions Pvt Ltd
12CDOT
13Atyati Technologies Pvt Ltd
14Sensrya Technologies Pvt Ltd
15FIA Technologies Pvt Ltd
16Drishti Development & Communication Ltd
17Vedavaag System Ltd
18Samvridhi Inclusive Growth Pvt Ltd
19Starfin India Pvt Ltd
20Fino Payment Bank Ltd
21Alankit Limited
22Gujrat Infotech Limited

पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा ऑफिशल कॉर्पोरेट bc का लिस्ट नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करें

Aadhar Center Kaise Khole 2025 | Top Provider Company Name

Download

दिए गए लिस्ट के कंपनियों से कांटेक्ट करके आप लोग ग्राहक सेवा केंद्र ले सकते हैं

📘 IIBF BC/BF (बैंक मित्र) Exam PDF (501 MCQ)
BC/CSP बनने के लिए ज़रूरी IIBF BC/BF परीक्षा की तैयारी – 501 प्रश्न-उत्तर हिंदी और English में, सही उत्तर और कारण के साथ, 2 Mock Tests सहित। पेमेंट के तुरंत बाद डाउनलोड।

PNB CSP (ग्राहक सेवा केंद्र) क्या होता है?

पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों तक गाँव और कस्बों में बैंकिंग पहुँचाने के लिए Business Correspondent (BC) मॉडल का इस्तेमाल करता है। बैंक सीधे हर व्यक्ति को CSP नहीं देता, बल्कि Corporate BC कंपनियों के ज़रिए CSP संचालक (BC Agent) नियुक्त करता है। इसलिए PNB CSP लेने के लिए आपको बैंक से जुड़ी किसी अधिकृत BC कंपनी से संपर्क करना होता है।

PNB CSP पर कौन-कौन सी सेवाएँ मिलती हैं?

  • नया बचत खाता खोलना (Account Opening)
  • नकद जमा (Cash Deposit) और नकद निकासी (Cash Withdrawal)
  • बैलेंस पूछताछ और मिनी स्टेटमेंट
  • पैसे भेजना (Fund Transfer)
  • सरकारी योजनाएँ जैसे PMJDY, PMJJBY, PMSBY और अटल पेंशन योजना में नामांकन

सेवाओं की सूची BC कंपनी और बैंक की नीति के अनुसार अलग हो सकती है।

PNB CSP लेने के लिए ज़रूरी योग्यता और दस्तावेज़

  • आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और कम से कम 10वीं या 12वीं पास (BC कंपनी के नियम अनुसार)
  • आधार कार्ड, PAN कार्ड, पासपोर्ट साइज़ फोटो और बैंक खाते का विवरण
  • दुकान या ऑफिस के लिए उपयुक्त जगह, कंप्यूटर/लैपटॉप, प्रिंटर, इंटरनेट और बायोमेट्रिक डिवाइस
  • पुलिस वेरिफिकेशन (कई BC कंपनियाँ माँगती हैं)
  • IIBF BC/BF सर्टिफिकेट: RBI के निर्देश के अनुसार BC एजेंट के लिए यह परीक्षा पास करना ज़रूरी माना जाता है

PNB CSP के लिए आवेदन कैसे करें?

  1. ऊपर दी गई सूची से अपने राज्य में काम करने वाली PNB की Corporate BC कंपनी चुनें।
  2. कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ज़िला समन्वयक से संपर्क करके आवेदन करें।
  3. दस्तावेज़ जमा करें और वेरिफिकेशन पूरा कराएँ।
  4. IIBF परीक्षा पास करें और कंपनी से ID व ट्रेनिंग प्राप्त करें।
  5. बैंक की मंज़ूरी के बाद आपका CSP शुरू हो जाता है।

सावधानी: कोई भी व्यक्ति “PNB CSP दिलाने” के नाम पर मोटी रकम माँगे तो सतर्क रहें। हमेशा बैंक की आधिकारिक सूची में शामिल कंपनी से ही संपर्क करें। फीस और कमीशन की जानकारी लिखित में लें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

PNB CSP कौन देता है?

PNB सीधे CSP नहीं देता। बैंक से जुड़ी अधिकृत Corporate BC कंपनियाँ CSP संचालक नियुक्त करती हैं।

PNB CSP के लिए कौन-सा सर्टिफिकेट ज़रूरी है?

BC एजेंट के लिए आम तौर पर IIBF का BC/BF सर्टिफिकेट ज़रूरी होता है।

क्या PNB CSP फ्री में मिलता है?

BC कंपनियाँ ID, ट्रेनिंग और डिवाइस के लिए अलग-अलग शुल्क लेती हैं। आवेदन से पहले कंपनी से पूरी फीस लिखित में लें।

यह भी पढ़ें:

Hindi Advice

लेखक: अभिषेक चौरसिया

Hindi Advice के संस्थापक। Aadhaar, CSC, AEPS, Fino Payment Bank और Banking से जुड़ी जानकारी आसान हिंदी में लिखते हैं। जानकारी आधिकारिक स्रोतों पर आधारित होती है और समय-समय पर अपडेट की जाती है।

1 thought on “Punjab National Bank CSP देने वाले कंपनी का नाम 2026”

Leave a Comment